लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के आरोपी युवक ने हवालात में लगायी फांसी : एक उपनिरीक्षक, दो सिपाही निलंबित

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:12 IST

Open in App

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई हमीरपुर जिले की मौदहा कोतवाली की हवालात में बलात्कार के आरोपी युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक ने प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के खंडुआ गांव के रहने वाले युवक संजय (22) ने मौदहा कोतवाली की हवालात में फांसी लगा ली। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने और उसका बलात्कार करने के आरोप में युवक को हिरासत में लिया था।

एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए एक उपनिरीक्षक (एसआई) और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हमीरपुर को सौंपी गई है।

सिंह ने कहा कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं