लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 14, 2021 15:49 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 14 अगस्त जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय दलित महिला से कथित तौर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि भीमपुरा पुलिस ने आज दोपहर आरोपी अखिलेश को थाना क्षेत्र के भीमपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला की शिकायत पर गत आठ अगस्त को नगरा थाना क्षेत्र के खनवर नेवादा निवासी अखिलेश उर्फ पिंटू के विरुद्ध भीमपुरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था ।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक अखिलेश लगभग दो साल तक महिला के साथ ‘लिवइन रिलेशनशिप’ में उसे दिल्ली व अन्य स्थानों पर लेकर रहा तथा शादी करने की बात कही थी लेकिन बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा