लाइव न्यूज़ :

यह राहुल गांधी की सीट है, वह आज छुट्टी पर हैं, इसलिए आप अपनी सीट पर जाएंः बिरला

By भाषा | Updated: November 19, 2019 16:46 IST

लोकसभा में एक नयी प्रणाली शुरू की गयी है जिसके तहत सदन में लगी एलईडी स्क्रीन पर आसन की अनुमति से बोलने वाले सदस्य का नाम स्वत: आ जाता है। यह नाम सदस्य के लिए निर्धारित की गयी सीट की संख्या के आधार पर आता है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में राहुल की सीट पर आकर मुद्दा उठाने पर कांग्रेस सदस्य को स्पीकर ने टोका।सदन में लगे टीवी स्क्रीन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम प्रदर्शित होने लगा।

लोकसभा में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के एक सदस्य को उन्हीं की पार्टी के नेता राहुल गांधी की सीट से आकर लोक महत्व का एक मुद्दा उठाने के लिए टोका और यह भी कहा,‘‘ राहुल गांधी आज छुट्टी पर हैं।’’

लोकसभा में एक नयी प्रणाली शुरू की गयी है जिसके तहत सदन में लगी एलईडी स्क्रीन पर आसन की अनुमति से बोलने वाले सदस्य का नाम स्वत: आ जाता है। यह नाम सदस्य के लिए निर्धारित की गयी सीट की संख्या के आधार पर आता है।

सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश जब शून्यकाल के दौरान केरल से जुड़े लोकमहत्व का एक मुद्दा उठाने के लिये खड़े हुए, तो सदन में लगे टीवी स्क्रीन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम प्रदर्शित होने लगा। इस पर स्पीकर ने कहा, ‘‘आपकी सीट रिक्त बता रही है। यह (जहां सुरेश खड़े होकर अपना मुद्दा उठा रहे थे) राहुल गांधी की सीट है। राहुल गांधी आज छुट्टी पर हैं। इसलिए (आप) अपनी सीट पर जाएं।’’

वहीं, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी स्पीकर से अनुरोध किया कि सदन के सदस्यों को उनकी निर्धारित सीटों से ही बोलने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश हमें देख रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि टीवी स्क्रीन पर हमारा नाम सही-सही दिखे।’’ उल्लेखनीय है कि सोमवार से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी तक सदन में नहीं दिखायी दिये। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रओम बिरलाकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी