लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्र में आपका निर्धारित दौरा नियमों का उल्लंघन : बनर्जी ने धनखड़ से कहा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:08 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मई राज्यपाल जगदीप धनखड़ के कूचबिहार जिले में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के निर्धारित दौरे की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उन्हें पत्र लिखकर दावा किया कि संबंधित कदम क्षेत्रों के दौरे के मामले में उनके पूर्ववर्ती राज्यपालों द्वारा अपनाए गए दीर्घकालिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

बनर्जी ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि धनखड़ राज्य सरकार के अधिकारियों से सीधे बात कर रहे हैं और उन्हें आदेश दे रहे हैं, जबकि उन्होंने पूर्व में उनसे ऐसा न करने का आग्रह भी किया था।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा, ‘‘मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि आप 13 मई को एकतरफा ढंग से कूचबिहार जा रहे हैं, दुखद, मुझे लगता है कि यह पिछले कई दशकों से चले आ रहे दीर्घकालिक नियमों का उल्लंघन है।’’

उन्होंने राज्यपाल से कहा, ‘‘इसलिए, मैं उम्मीद करूंगी कि आप प्रोटोकॉल के भली-भांति स्थापित नियमों का पालन करेंगे, और क्षेत्रों के दौरों के संबंध में मनमाने फैसलों से बचेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के गृह विभाग की प्रोटोकॉल नियमावली का संदर्भ दिया जिनके अनुसार राज्यपाल के दौरों को सरकार से आदेश लेने के बाद राज्यपाल के सचिव द्वारा अंतिम रूप दिया जाता है।

राज्यपाल ने मंगलवार को कहा था कि वह कूचबिहार जिले में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का 13 मई को दौरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो