लाइव न्यूज़ :

आप की पहल : जरूरतमंदों को दाह संस्कार के लिये देगी मुफ्त लकड़ी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:58 IST

Open in App

लखनऊ, 20 मई उत्तर प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शव कथित रूप से लकड़ी के अभाव में नदियों के किनारे दफनाये या बहाये जाने की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने जरूरतमंदों को दाह संस्कार के लिये मु्फ़्त में लकड़ी देने की पहल की है।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को 'भाषा' को बताया कि उत्तर प्रदेश में अब कोई शव पेट्रोल और टायर से ना जलाया जाए और न ही नदी के किनारे दफनाया या प्रवाहित किया जाए, इसके लिये पार्टी ने एक पहल की है। सिंह के अनुसार इसके तहत अब अगर किसी को दाह संस्कार के लिये लकड़ी चाहिये तो आम आदमी पार्टी उसे नि:शुल्क उपलब्ध करायेगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सेवा प्रयागराज में शुरू की गयी है। उनके मुताबिक इसके तहत हेल्पलाइन बनायी गयी है, जिस पर जरूरतमंद लोग कॉल करके मदद मांग सकते हैं।

सिंह ने बताया कि उन्होंने इस सेवा के लिये अपने वेतन से एक लाख रुपये देकर शुरुआत की है। उन्होंने इस काम में अपने साथियों से सहयोग की अपील की है।

गौरतलब है कि बलिया, उन्नाव तथा कुछ अन्य जिलों में नदियों की धारा से बड़ी संख्या में शव बरामद किये गये थे। आरोप है कि ये सभी कोविड—19 के कारण मरे मरीज थे। इसके अलावा बलिया में पिछले दिनों एक शव को पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!