लाइव न्यूज़ :

आपकी शुभकामनाएं देश के लिए और कड़ी मेहनत करने की ताकत देती हैं: मोदी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनके जन्मदिन पर मिली असंख्य लोगों की शुभकामनाओं से वह अभिभूत हैं और इसके लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन शुभकामनाओं से उन्हें और कड़ी मेहनत करने की ताकत मिलती है।

अपने 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारी साझी यात्रा जारी है...अभी बहुत कुछ करना है। हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक कि मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के अपने सपने का साकार नहीं कर लेते...जिस भारत के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जिंदगी खपा दी।’’

सिलसिलेवार ट्वीट में प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को हुए रिकार्ड टीकाकरण का भी उल्लेख किया और कहा कि हर भारतीय को इस उपलब्धि पर गर्व होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सकों, नवोन्मेषकों, प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के सभी कर्मियों ने टीकाकरण अभियान सफल बनाने के लिए मेहनत की। कोविड-19 को पराजित करने के लिए हमें टीकाकरण अभियान को गति देनी है। ’’

प्रधानमंत्री को शुक्रवार को बधाई देने वालों का सोशल मीडिया पर तांता लगा रहा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले हर किसी के प्रति मैं दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। मैं हर शुभकामना का आनंद उठाता हूं और यह मुझे देश के लिए और कड़ी मेहनत करने की ताकत देता है।’’

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन के अवसर पर लोगों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया और उन्हें उनके शानदार प्रयासों के लिए सलाम किया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी इस अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान चलाने के लिए धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल