लाइव न्यूज़ :

भारत में ‘अशुलियन’ मानव पूर्वजों की सबसे युवा आबादी मौजूद थी : अध्ययन

By भाषा | Updated: October 6, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर अशुलियन (पत्थर के उपकरण निर्माण का एक पुरातात्विक उद्योग) टूलकिट का इस्तेमाल करने वाले प्राचीन मनुष्यों की आबादी भारत में करीब 1,77,000 वर्ष पहले मौजूद थी। बुधवार को प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक यह एशिया भर में हमारी अपनी प्रजाति, होमो सेपियन्स के शुरुआती विस्तार से कुछ समय पहले की ही बात है।

प्रागितिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली उपकरण बनाने की परंपरा, जिसे अशुलियन के रूप में जाना जाता है, को विशिष्ट अंडाकार और नाशपाती के आकार की पत्थर से बनी हाथ की कु्ल्हाड़ी और बड़ा छुरा, होमो इरेक्टस और उससे उत्पन्न होमो हीडलबर्गेंसिस जैसी प्रजातियों की विशेषता थी।

जर्मनी के ‘मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर द साइंस ऑफ ह्यूमन हिस्ट्री’ के नेतृत्व में नवीनतम अनुसंधान में राजस्थान के थार रेगिस्तान में मॉनसून क्षेत्र की सीमा पर एक प्रमुख अशुलियन स्थल की फिर से जांच की गई।

यह अध्ययन 1,77,000 वर्ष पहले अशुलियन आबादी की मौजूदगी को दर्शाता है जो पूरे एशिया में होमो सेपियन्स के शुरुआती विस्तार से कुछ समय पहले की बात है।

एशिया भर में हमारी अपनी प्रजाती के शुरुआती विस्तार का समय और मार्ग काफी बहस का केंद्र रहा है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि होमो सेपियंस हमारे निकटतम विकासवादी करीबियों की कई आबादी के साथ संपर्क में रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहचान करना कि ये अलग-अलग आबादी कहां मिलीं, यह जानने के लिए बहुत महत्त्वूपर्ण है कि अफ्रीका से आगे जाने पर हमारी प्रजातियों के शुरुआती सदस्यों को किस तरह की मानवीय एवं सांस्कृतिक परिदृश्यों का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो