लाइव न्यूज़ :

युवती के साथ बलात्कार, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:57 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), आठ मार्च सदर थाना सफीदों पुलिस ने युवती का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

सदर थाना सफीदों पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी बेटी छह मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी और आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसका कहीं पता नहीं चला।

शिकायत के अनुसार, सात मार्च को गांव का ही एक व्यक्ति युवती को चौपाल के निकट छोड़कर चला गया।

पुलिस ने बताया कि घर लौट कर लड़की ने परिवार को बताया कि गांव के ही दो लोग उसका अपहरण करके उसे सुनसान जगह पर ले गए और रातभर उसके साथ बलात्कार किया, बाद में आरोपियों का चाचा उसे चौपाल के पास छोड़ गया।

लड़की के पिता ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों के परिजनों से इस संबंध में शिकायत करने पर उन्होंने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह