लाइव न्यूज़ :

युवा पायलट जारा रदरफोर्ड कोयंबटूर पहुंचीं

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:02 IST

Open in App

कोयंबटूर, 30 दिसंबर युवा पायलट जारा रदरफोर्ड पांच महाद्वीपों और 52 देशों में 51,000 किलोमीटर की दूरी तय कर दुनिया में अकेले उड़ान भर सबसे कम उम्र की महिला बनने के अपने प्रयास के तहत बृहस्पतिवार को शहर में उतरीं।

ब्रिटिश-बेल्जियन जारा (19) ने 18 अगस्त को बेल्जियम के कोर्ट्रिक वेवलजेम हवाईअड्डे से तेज शार्क अल्ट्रालाइट विमान को अकेले उड़ाने वाली सबसे युवा पायलट बनने के लक्ष्य के साथ अपना सफर शुरू किया था।

उनके इस अभियान के प्रायोजकों में से एक ‘एल्गी इक्यूपमेंट्स’ के दफ्तर में यहां संवाददाताओं से बात करते हुए जारा ने बताया, “यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, खास तौर से मौसमी स्थितियों और कोविड-19 की पाबंदियों को देखते हुए। वास्तव में मेरे विमान को नवंबर के मध्य तक यह काम पूरा कर लेना था लेकिन वीजा लेने जैसी विभिन्न औपचारिकताओं को पूरा करने के कारण इसमें करीब दो महीने का विलंब हो गया।”

जारा ने कहा कि 51 हजार किलोमीटर की यात्रा में से मैंने 30 हजार किलोमीटर से कुछ ज्यादा का सफर तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह भारत में दिल्ली या चेन्नई में विमान उतारना चाहती थीं लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें कोयंबटूर में विमान उतारना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल