लाइव न्यूज़ :

युवक,युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 9, 2020 14:54 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), नौ दिसंबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवक और एक युवती ने गांव के बाहर एक पेड़ पर कथिततौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का संदेह व्यक्त किया है।

पुलिस ने बताया कि मामला थाना सिविल लाइन के मुजाहिदपुर गांव का है और मृतकों की शिनाख्त ओम सिंह और रुचि के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि रुचि के घरवालों ने दो महीने पहले उसकी शादी कर दी थी और मंगलवार को उसकी विदाई होनी थी,लेकिन वह घर से कहीं चली गई थी।

बदायूँ के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रुचि की मां का आरोप है कि सिंह उसकी बेटी को ले गया था। उन्होंने कहा कि इस बिंदु की भी जांच की जा रही है, साथ ही पुलिस झूठी शान के लिए की गई हत्या के कोण से भी मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां