लाइव न्यूज़ :

बिना हाथ-पैर वाले युवक की मुंबई के अस्पताल में हाथ प्रतिरोपण की सर्जरी की गयी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:05 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर डेढ़ साल पहले एक हादसे में अपने दोनों हाथ और पैर गंवा चुके 22 साल के युवक की यहां एक अस्पताल में दुर्लभ हाथ प्रतिरोपण की सर्जरी सफलतापूर्वक की गयी।

अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार राजस्थान के रहने वाले युवक की जटिल ’ हाथ प्रतिरोपण सर्जरी करीब 13 घंटे तक चली।

प्लास्टिक, हैंड और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ नीलेश सतभाई ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्लभ मामला है जिसमें बिना हाथ पैर वाले शख्स की सर्जरी की गयी। एक और जटिल बात दोनों हाथों का काम नहीं करना था। पहला हाथ कोहनी से नीचे और दूसरा कोहनी से ऊपर कटा था जिससे सर्जरी और भी अधिक चुनौतीपूर्ण हो गयी थी।’’

रोगी करीब डेढ़ साल पहले हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया था और करंट लगने से झुलस गया था।

उन्होंने कहा कि यहां ग्लोबल अस्पताल में यह सर्जरी मुंबई में की गयी अपनी तरह की पहली सर्जरी है। उन्होंने बताया कि सर्जरी सफल हुई और रोगी की हालत स्थिर है।

डॉक्टर ने बताया, ‘‘हाथ के काम करना शुरू करने में तीन से चार महीने लगेंगे और कम से कम एक साल तक लगातार फिजियोथैरेपी करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया