लाइव न्यूज़ :

युवक ने अपना कर्ज उतारने के लिए रचा अगवा होने का नाटक

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली के एक युवक ने अपना कर्ज चुकाने के लिए अगवा होने का नाटक रचा और इस दौरान वह उत्तराखंड के ऋषिकेश में छिपा रहा। आरोपी अपने माता-पिता से 25 लाख रुपये फिरौती के तौर पर लेना चाह रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवक पानीपत की एक कंपनी में काम करता है और सहयोगी की पत्नी के साथ उसके संबंध हैं और महिला भी साजिश का हिस्सा थी।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 29 जून को अमन विहार पुलिस थाने में युवक के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा 25 जून को रोहिणी में एक पार्टी में गया था और उसके बाद से वह लापता है।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक को अंतिम बार रोहिणी सेक्टर 22 में ओयो होटल में देखा गया था। संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया,‘‘ जांच के दौरान पाया गया कि एक महिला ने युवक के माता पिता से 28 जून को संपर्क किया और बताया कि उनका बेटा कर्ज के जाल में फंसा है और उसे अपना कर्ज चुकाने के लिए तत्काल 25 लाख रुपए की जरूरत है। उसने धन जमा करने के लिए पांच बैंक खातों के नंबर भी दिए।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला को आगरा के टूंडला के निकट पकड़ा गया और पूछताछ में उसने बताया कि युवक ऋषिकेश में है और वह लगातार उसके संपर्क में है।

उप निरीक्षक मनीष और एएसआई नवीन की सदस्यता वाले तीन सदस्यीय एक दल को ऋषिकेश रवाना किया गया और वहां से युवक को बृहस्पतिवार को दिल्ली लाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह