लाइव न्यूज़ :

अवैध संबंध को लेकर युवक ने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:22 IST

Open in App

जबलपुर, तीन जुलाई मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अपने पिता और पत्नी को कथित रूप से आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद नाराज 35 वर्षीय युवक ने दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एस एस बघेल ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर गोकलाहार गांव में शुक्रवार की रात संतोष लोधी ने अपने पिता अमन लोधी (65) और पत्नी कविता (32) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान संतोष ने पुलिस को बताया कि घर में पिता और पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उसने दोनों की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिसकर्मियों के दल को कमरे में खून से लथपथ शव पड़े मिले जबकि आरोपी घर की दहलीज पर बैठा था।

उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल