लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में गला रेत कर युवक की हत्या

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:40 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 11 मार्च चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो साथियों को हिरासत में लिया है।

मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुभाष चन्द्र चौरसिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को निही रोड़ में शंकर तिराहे के पास एक युवक का शव मिला। उन्होंने बताया कि उसका गला रेता गया था। शव के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बांदा जिले के कमसिन क्षेत्र के मुसीवां गांव निवासी राजू उर्फ भोला (42) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से दिल्ली से झांसी तक का रेल टिकट भी मिला है। उन्होंने बताया कि टिकट से लग रहा है कि युवक दिल्ली से लौटा था।

एसएचओ ने बताया कि आज सुबह युवक के परिजन भी यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के दो साथियों को हिरासत में लिया है। ये दोनों लुधियाना से उसके साथ ही आये हैं। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट