लाइव न्यूज़ :

स्टंट का वीडियो बनाने के लिए हुगली नदी में छलांग लगाने वाला युवक लापता

By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:39 IST

Open in App

कोलकाता, आठ फरवरी स्टंट का वीडियो बनाने के लिए यहां विद्यासागर सेतु से अपने दोस्त के साथ हुगली नदी में छलांग लगाने के बाद 21 वर्षीय एक युवक लापता हो गया।

हेस्टिंग्स थाने के अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद जाकिर सरदार अबतक नहीं मिला और (उसे ढूंढने के लिए) तलाश अभियान चल रहा है। सरदार तिलजला इलाके का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि नदी पुलिस ने मोहम्मद तस्तीगीर आलम को बचा लिया।

सरदार नदी में छलांग लगाने का वीडियो शूट करने के लिए रविवार को अपने चार दोस्तों के साथ विद्यासागर सेतु गया था। केबल वाला यह पुल दूसरे हुगली पुल के नाम से भी जाना जाता है।

पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ बजे उन्होंने हुगली नदी में छलांग लगायी जबकि उनके तीन दोस्त वीडियो बना रहे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आलम को बचाया जा सका लेकिन सरदार अब भी लापता है। हम अन्य तीन युवकों से बातचीत कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि उनके बीच कुछ गड़बड़ तो नहीं था। हम वीडियो का भी विश्लेषण कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि नदी पुलिस और आपदा प्रबंधन समूह के कर्मियों के दल ने सोमवार को तलाशी अभियान जारी रखा लेकिन वह लापता युवक का पता नहीं लगा पाया।

पुलिस के अनुसार लापता युवक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा