लाइव न्यूज़ :

मंगेतर पर जानलेवा हमले के बाद युवक ने लगायी फांसी

By भाषा | Updated: February 17, 2021 22:42 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 17 फरवरी हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक ने अपनी मंगेतर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसी के दुपट्टे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के एक खेत में शाम करीब पांच बजे देवेन्द्र जोशी (22) ने मझगवां थाना क्षेत्र के इटौरा की रहने वाली अपनी मंगेतर ज्योति (21) पर चाकू से हमला करने के बाद उसी के दुपट्टे से पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, झांसी भेजा गया है।

मझगवां थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामजीत सिंह गौर ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक और युवती की एक-दूसरे से शादी तय हो चुकी थी और लड़की के बुलाने पर देवेन्द्र खेत में उससे मिलने आया था।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और देवेन्द्र ने पहले अपनी मंगेतर पर चाकू से कई वार किए, फिर उसी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एसएचओ ने बताया कि राठ और मझगवां क्षेत्र के पुलिस बल के अलावा पुलिस उपाधीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। देवेन्द्र के शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र