लाइव न्यूज़ :

युवक की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:37 IST

Open in App

जींद, 17 अक्तूबर जींद के गांव रामपुरा में एक युवक की शनिवार रात को कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी जिसका शव रविवार सुबह सफीदों-असंध रोड पर सच्चा सौदा गुरुद्वारा के निकट पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक साधूराम, सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार व शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव का मुआयना किया।

सफीदों पुलिस को दी शिकायत में मृतक प्रिंस पाल की मां बलजीत कौर ने कहा कि उनका बेटा 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे घर से यह कहकर गया था कि वह अपने चाचा के लड़के का जन्मदिन मनाने जा रहा है। शिकायत के अनुसार रात को जब वह अपने बेटे को फोन करती रहीं तो फोन नहीं उठा और बाद में बंद हो गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रिंस के एक दोस्त ने देर रात आकर उन्हें बताया कि वे दोनों रामपुरा गांव गये थे और प्रिंस वहां अपनी एक दोस्त से मिलने उसके घर के अंदर चला गया। शिकायत के अनुसार दोस्त ने बताया कि उसके बाद घर के अंदर से प्रिंस की चीखें सुनाई देने लगीं और उसने देर रात प्रिंस के घर पहुंचकर यह जानकारी दी। प्रिंस के परिवार के कुछ लोग जब रामपुरा पता लगाने गये तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पुलिस उपाधीक्षक साधूराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 302, 201 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह