लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में नौजवान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:49 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), तीन फरवरी कानपुर जिले में 16 वर्ष की एक लड़की का अपहरण कर उससे कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक नवयुवक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से यहां बताया कि गत 28 जनवरी को सागर राजपूत (19) नामक लड़के ने इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण करके अपने घर में बंद कर दिया और कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया।

लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। हालांकि नहीं मिलने पर भी उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को पीड़िता किसी तरह सागर के चंगुल से छूट कर घर पहुंची और उस पर उससे कई बार बलात्कार का आरोप लगाया।

इसके बाद परिजनों ने मंगलवार को बिधनू थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

थाना अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने आजाद नगर इलाके में सागर को गिरफ्तार कर लिया, उस वक्त वह पुलिस से बचकर भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि सागर को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Cancellation Chaos: 10 दिन में इंडिगो की 4,000 से ज़्यादा उड़ानें रद्द, 1000 करोड़ रुपये का नुकसान?, दिल्ली बाजार संगठनों का दावा-25 प्रतिशत की गिरावट?

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: 9 साल बाद कांस्य पदक, भारत ने अर्जेन्टीना को 4-2 से हराया

क्रिकेट2025 में 13 टी20 मैच खेले, 183 गेंद, 143 स्ट्राइक रेट और 263 रन, आखिर क्यों फेल हो रहे गिल, जोड़ीदार शर्मा ने कूटे 397 गेंद पर 773 रन

भारत अधिक खबरें

भारत‘भाजपा ‘सर-सर’ बोल कर जितना भी चीखे ,पश्चिम बंगाल में ‘मैडम’ के सामने कुछ नहीं?, टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने एसआईआर को लेकर कसा तंज, वीडियो

भारतकांग्रेस की हार की वजह ईवीएम या मतदाता सूची नहीं, राहुल गांधी का नेतृत्व?, अमित शाह ने संसद में कहा-पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की छवि धूमिल कर रहे, वीडियो

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतछत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनावः 115 वार्ड और भाजपा टिकट के लिए 1350 लोगों ने किया आवेदन

भारतParliament Winter Session: मतदाता सूची नई हो या पुरानी, आपका हारना तय?, अमित शाह का विपक्ष पर तंज, वीडियो