लाइव न्यूज़ :

युवक ने दुर्घटनावश खुद को गोली मारी, पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी लूटपाट की कहानी गढ़ी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 18 वर्षीय एक युवक ने दुर्घटनावश खुद को गोली मार ली और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटपाट के दौरान कथित तौर पर उसे गोली मारे जाने की कहानी गढ़ी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना शुक्रवार रात की है जब शिवम अपने तीन दोस्तों के साथ कापसहेड़ा इलाके के गेस्टहाउस में एक कमरे में पार्टी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि ये सभी शराब के नशे में थे।

उनमें से एक नाबालिग था जिसके पास एक अवैध पिस्तौल थी। यह पिस्तौल उसने उत्तर प्रदेश से खरीदी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्साह में आकर शिवम ने पिस्तौल ले ली और गोली मारने की कोशिश की लेकिन गलती से खुद को अपने घुटने में गोली मार ली जिससे उसे गंभीर जख्म आई।

अधिकारी ने बताया कि उसके दोस्त मौके से भाग गए और लखनऊ में अपने मूल स्थानों पर छिप गए, जबकि शिवम ने गेस्टहाउस के कर्मचारियों की मदद से सभी सबूत नष्ट कर दिए और कमरे के फर्श को साफ कर दिया।

शिवम एक अन्य दोस्त के साथ सफदरजंग अस्पताल पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर शिवम ने गुमराह करने के लिए एक कहानी गढ़ी और कहा कि घर लौटते समय कापसहेड़ा रोड पर दो बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। उसने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने बंदूक की नोक पर उसे लूटने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना की पुष्टि करने पर पता चला कि शिवम झूठ बोल रहा था। उसकी चिकित्सकीय जांच की गई और डॉक्टरों ने बताया कि ये चोटें खुद की वजह से लगी हैं। गेस्टहाउस के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर उन्होंने गोलीबारी की घटना की बात स्वीकारी और यह भी बताया कि उन्होंने शिवम की मदद की और फर्श पर पड़े खून को साफ कर सबूतों से छेड़छाड़ की।’’

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) गौरव शर्मा ने बताया, ‘‘भारतीय दंड संहिता और 25/27 शस्त्र अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ पुलिस ने बताया कि कापसहेड़ा के थाना प्रभारी अनिल मलिक के नेतृत्व में गठित टीम ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि शिवम और लखनऊ से हृषिकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिग को पकड़ लिया गया है। ये तीनों स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुके हैं।

डीसीपी ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बारे में पुलिस को सूचित नहीं करने और बिना लाइसेंस के गेस्टहाउस चलाने को लेकर दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत गेस्टहाउस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ आरोपी की मदद करने और सबूतों से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर