लाइव न्यूज़ :

‘युवा भारत साधु समाज’ ने मोदी से किसानों की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:48 IST

Open in App

हरिद्वार, 13 दिसंबर ‘युवा भारत साधु समाज’ से जुडे संतों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में धरना दे रहे किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आग्रह किया ।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवानंद जी महाराज के नेतृत्व में संतों ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के नाम भेजे ज्ञापन में यह मांग की है। ज्ञापन देते वक्त युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत जगजीत सिंह जी महाराज तथा राष्ट्रीय महामंत्री महन्त रविदेव शास्त्री जी महाराज भी मौजूद थे ।

ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर अगले साल होने वाले हरिद्वार कुम्भ मेला के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है ।

संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि देश का अन्नदाता देश की जनता को हर परिस्थिति में अन्न उपलब्ध कराने का कार्य करता है और हिन्दू धर्म में अन्न को देवता कहा गया हैं किंतु आज वही किसान दिल्ली की सड़कों पर अपने अधिकारों के लिये धरना प्रदर्शन कर रहा है ।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते दिल्ली में धरना दे रहे किसानों की समस्याओं को दूर नही किया गया तो युवा भारत साधु समाज हरिद्वार कुंभ का पूर्ण बहिष्कार करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे