लाइव न्यूज़ :

युवा उद्यमी पाठक ने लिया यमुना शुद्धिकरण का संकल्प, यमुनोत्री से मथुरा तक करेंगे पदयात्रा

By भाषा | Updated: November 28, 2020 15:35 IST

Open in App

मथुरा, 28 नवम्बर जिले के युवा उद्यमी एवं एटीवी प्रोजेक्ट्स इण्डिया लिमिटेड की सहयोगी कंपनी सैपटेक के संचालक रंजीत महेश पाठक ने यमुना के शुद्धिकरण के संकल्प के साथ अगले वर्ष मार्च माह में अपने साथियों के साथ यमुनोत्री से करीब 700 किलोमीटर की पदयात्रा कर 'यमुना छट' के अवसर पर मथुरा पहुंचेंगे और विश्राम घाट पर यमुना जल अर्पण करेंगे।

पाठक ने आज संवाददाताओं को बताया, ‘‘कोरोना काल में हम लोगों ने तमाम मानवीय गतिविधियों के ठप होने पर नदियों व वातावरण को शुद्ध होते देखा है, इससे सिद्ध होता है कि प्रदूषण की समस्या मुख्यत: मानवनिर्मित है, जिसे सुधारा भी जा सकता है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसके लिए मथुरा की 'श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद' व यमुनोत्री की 'पंच पण्डा समिति' के सहयोग से आगामी मार्च माह में यमुनोत्री से मथुरा तक यमुना के किनारे बसे सभी नगरों में भ्रमण करते हुए यमुना छट के अवसर पर मथुरा पहुंचेंगे।’’

उन्होंने बताया, वह इस यात्रा द्वारा अपने जैसे तमाम उद्यमियों एवं यमुना भक्तों को यमुना शुद्धि के लिए प्रेरित करने का इरादा रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos