लाइव न्यूज़ :

युवा कलाकारों को काफी मेहनत करनी होगी, क्योंकि हम शोहरत उन्हें थाल में परोस कर नहीं देंगे: सलमान खान

By भाषा | Updated: November 23, 2021 13:42 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि सितारों का युग कभी समाप्त नहीं होगा, हालांकि नई पीढ़ी के कलाकरों को ये शोहरत हासिल करने के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है, क्योंकि उनके दौर के सितारे शोहरत उन्हें थाल में परोस कर नहीं देंगे।

सलमान, आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन का नाम 90 के दशक के बड़े सितारों में शुमार रहा है, जो आज भी बॉलीवुड में अपना डंका बजा रहे हैं। 55 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि युवा अभिनेताओं को यह शोहरत हासिल करने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

सलमान ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैंने सुना है कि लोग कहते हैं कि ‘‘सितारों का जमाना अब खत्म हो गया है’’। मैं, चार पीढ़ियों से यह सुन रहा हूं....‘ यह सितारों की आखिरी पीढ़ी’ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जाहिर है हम इसे युवा पीढ़ी के लिए आसानी से नहीं छोड़ेंगे, हम इसे उन्हें सौंपेंगे नहीं। उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, जितनी की हम 50 साल के होने के बाद भी कर रहे हैं।’’

अभिनेता ने कहा कि शोहरत, किसी व्यक्ति के फिल्म चुनने के विकल्प और किसी शख्स के व्यक्तित्व पर निर्भर करती है।

सलमान ने कहा, ‘‘ सितारों का युग कभी नहीं जाएगा। हम जाएंगे, कोई और आएगा। मुझे नहीं लगता कि सितारों का युग कभी समाप्त होगा, यह हमेशा बना रहेगा। लेकिन यह काफी चीजों पर निर्भर करता है... आप कौन सी फिल्म चुनते हैं, आप असल जिंदगी में कैसे हैं। युवा पीढ़ी को भी यकीनन यह शोहरत मिलेगी।’’

अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ में एक सिख पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक महेश मांजरेकर की इस फिल्म में आयुष शर्मा एक बदमाश का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म 26 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे