लाइव न्यूज़ :

क्लर्क परीक्षा पेपरलीक मामले में आंदोलन को तेज करेगी आप

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 दिसंबर सरकारी विभागों में मुख्य क्लर्क की भर्ती के लिये परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप)के दो नेताओं के अनिश्चितकालीन अनशन के शनिवार को चौथे दिन में प्रवेश करने के बीच पार्टी ने कहा है कि वह राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी।

दिल्ली के विधायक और आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव तथा राज्य के नेता महेश सवानी यहां पार्टी कार्यालय में शुक्रवार से भूख हड़ताल पर हैं।

पेपर लीक के विरोध में बृहस्पतिवार को गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय पर धावा बोलने के बाद राज्य इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया सहित आप के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पार्टी नेता मनोज सोराथिया ने यहां बताया कि अदालत से जमानत मिलने के बाद 28 महिला कार्यकर्ताओं को शनिवार को रिहा कर दिया गया, जबकि इटालिया समेत 65 पुरुष कार्यकर्ता अब भी जेल में हैं ।

उन्होंने बताया कि भाजपा की मानसिकता को उजागर करने और विरोध के लिये लोगों का समर्थन जुटाने के वास्ते पार्टी घर-घर जाकर अभियान चलाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह