लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के हर घर में आपको एक जवान, एक किसान मिल जाएगा : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:53 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), 17 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को भिवानी जिले के स्वप्रेरित आदर्श गांव सुई में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यो का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की धरती हमेशा इतिहास बनाती आई है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया था, जो आज तक प्रासंगिक है। हरियाणा कर्म और धर्म की भूमि है और इसकी संस्कृति का एक अलग ही इतिहास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा वह राज्य है जहां हर परिवार में एक किसान और एक जवान (सैनिक) मिल जाएगा। हरियाणा ने हमेशा जय जवान-जय किसान की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है।’’

सुषमा स्वराज, गीता, बबीता फसकगाट, विनेश, साक्षी मलिक व कल्पना चावला का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘‘हरियाणा की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाया है। बेटियों ने धरती से आकाश तक की ऊंचाइयां छूने का काम किया है।’’

खेल के क्षेत्र में हरियाणा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैंने हाल ही में ओलंपिक खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, जिसमें 22 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा से थे।’’ उन्होंने हरियाणा के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पहलवान सज्जन सिंह का भी जिक्र किया।

सुई गांव को आदर्श बनाने में स्थानीय उद्यमी श्रीकिशन जिंदल और उनके परिवार के योगदान की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने 205 स्वप्रेरित गांव बनाने का निर्णय लिया है, जो एक सराहनीय कदम है। अपने गांव की मिट्टी से प्रेम करने वाले लोग अपने गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और इसका उदाहरण सुई गांव है।’’

इससे पहले 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति ए. पी. जे. डॉक्टर अब्दुल कलाम भिवानी के गांव तिलंगा को देखने पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सुई में मुक्केबाजी व एथलेटिक्स अकादमी बनाने की घोषणा की है।

इसी कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदर्श गांव का दौरा कर ''स्वप्रेरित ग्राम विकास योजना’’ के तहत आदर्श गांव सुई का उद्घाटन किया है, यह बहुत प्रसन्नता का विषय है।

इस मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल, भिवानी के सांसद धर्मवीर सिंह, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, जिंदल परिवार से श्रीकृष्ण जिंदल, अजय जिंदल, भिवानी के विधायक धनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक बिशंभर व हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो