लाइव न्यूज़ :

आपने अपनी जान जोखिम में डालकर और कड़ी मेहनत की : पीयूष गोयल ने रेलवे कर्मचारियों से कहा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को करीब 13 लाख रेल कर्मचारियों को पत्र लिखा और कोरोना वायरस संकट के दौरान उनके काम के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि पिछला साल कुछ ऐसा था जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अपने नुकसान को कभी नहीं भुलाया जाएगा लेकिन यह रेल परिवार का धैर्य, दृढ़ निश्चय और संकल्प था जो अभूतपूर्व महामारी के दौर में विजयी साबित हुआ।’’

गोयल ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान ‘‘रेलवे परिवार’’ ने अपने आप को राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब दुनिया ठहर गई तो रेलवकर्मियों ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली और अर्थव्यवस्था के पहियों को चलाते रहने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर और कड़ी मेहनत की।’’

मंत्री ने कहा कि सभी की इस प्रतिबद्धता के कारण रेलवे आवश्यक वस्तुओं की अबाधित आपूर्ति सुनिश्चित कर पाई, चाहे वह बिजली संयंत्रों के लिए कोयला हो, किसानों के लिए उर्वरक या देशभर के उपभोक्ताओं के लिए अनाज हो।

गोयल ने कहा कि परिवारों को मिलाने के लिए 4,621 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई गई और 63 लाख से अधिक फंसे हुए लोगों को उनके घर पहुंचाया गया।

रेल मंत्री ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों के कारण 370 बड़े सुरक्षा और बुनियादी ढांचे संबंधी कार्य पूरे किए गए। किसान रेल सेवाएं बड़े बाजारों के साथ हमारे ‘अन्नदाताओं’ को सीधे जोड़ने का जरिया बनी। आपने अपनी सेवा से इसे संभव कर दिखाया और लाखों की जिंदगियों और दिलों को छुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि रेलवे ने अपने असाधारण काम से अर्थव्यवस्था की बहाली की अगुवाई की।’’

गोयल ने कहा कि अब रेलवे यात्री-केंद्रित बन गई है और वह संचालनात्मक क्षमता के साथ ही अपनी गति सुधारने के लिए कई कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपके समर्पण और उत्कृष्ट प्रयासों के लिए आपका शुक्रिया अदा करता हूं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस अति उत्साही टीम के साथ हम रिकॉर्ड तोड़ना, बड़े लक्ष्य हासिल करना, अपने प्रदर्शन से अन्य के लिए नजीर पेश करना और भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में योगदान देना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा