लाइव न्यूज़ :

आप विधायक ने मुखर्जी नगर की घटना पर अमित शाह से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: June 20, 2019 02:55 IST

उत्तर पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक टैम्पो चालक और उसके बेटे की पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से बुरी तरह से ‘पिटाई’ कर दी थी।

Open in App

आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने मुखर्जी नगर की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक टैम्पो चालक और उसके बेटे की पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से बुरी तरह से ‘पिटाई’ कर दी थी। इससे पहले चालक ने पुलिस कर्मियों पर कथित रूप से तलवार से हमला कर दिया था।

शाह को लिखे पत्र में आप विधायक ने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि गृह मंत्री राष्ट्रीय राजधानी की कानून एवं व्यवस्था को देखेंगे और कड़े कदम उठाएंगे ताकि इस तरह की घटनाएं फिर से नहीं हों।’’

उन्होंने गृह मंत्री से घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया। गौरतलब है कि रविवार की शाम, टैम्पो चालक सरबजीत सिंह और पुलिसकर्मियों के बीच झगड़ा हो गया था।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने बताया कि मामले से निपटने में गैर पेशेवर रवैया अपनाने के लिए दो सहायक उपनिरीक्षकों समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां