लाइव न्यूज़ :

17 मई: चार्ली चैपलिन की मौत से जुड़ा ये सच नहीं जानते होंगे आप.. आज ही के दिन हुआ था चौंका देने वाला वाकया

By भाषा | Updated: May 17, 2020 13:49 IST

देश दुनिया के इतिहास में 17 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

Open in App
ठळक मुद्देबहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद कुछ चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की।उन चोरों को धन तो नहीं मिला क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़कर 17 मई के दिन चार्ली चैपलिन का ताबूत बरामद किया।

नई दिल्ली। इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं जो किसी एक देश के नहीं बल्कि सारी दुनिया में चाहे और सराहे जाते हैं। चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद कुछ चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की। उन चोरों को धन तो नहीं मिला क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़कर 17 मई के दिन चार्ली चैपलिन का ताबूत बरामद किया।

भारतीय खेलों के इतिहास में 17 मई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। दरअसल 2010 में 17 मई के दिन भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते थे। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय और जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला । क्रिकेट की बात करें तो महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 17 मई को ही टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया था। देश दुनिया के इतिहास में 17 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1498 : वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।

1540 : शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।

1749 : 'चेचक' के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।

1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।

1857 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।

1949 : भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।

1974 : आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए।

1987 -सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया। 2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।

2000 : ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।

2002 : पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।

2007 : भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।

2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

2010 : भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।

2010 : भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। भाषा एकता एकता एकता

टॅग्स :सुनील गावस्कर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेट‘PAK खिलाड़ियों को दी जाने वाली फीस उन लोगों की मदद करती है जो भारतीयों को मार रहे हैं’: सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स लीड्स द्वारा अबरार अहमद को साइन किए जाने पर कहा

क्रिकेटIND vs NZ Final से पहले बड़ा बयान, अभिषेक-वरुण की फॉर्म पर सवाल, गावस्कर बोले- टीम में करो ये बदलाव

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

क्रिकेट285 रन बचाने में फेल बॉलर,कई बार रन रोकने में असफल?, भारत को इतनी आसानी से कैसे हराया, गावस्कर ने कहा- हमें लगा हम सीरीज 2-0 से राजकोट में ही जीतेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं