लाइव न्यूज़ :

'आपके पास तीन दिन हैं, वरना...', मध्य प्रदेश के आम आदमी ने CM शिवराज को लिखी धमकी भरी चिट्ठी

By स्वाति सिंह | Updated: July 8, 2020 14:14 IST

बालचंद वर्मा ने यह भी कहा कि अगर उसे कैबिनेट में रखा जाता है तो उसे मंत्रियों को मिलने वाले वेतन में भी दिलचस्पी नहीं है। उसने लिखा है कि अगर उसे मंत्री पद नहीं दिया जाता है तो कैबिनेट से उन 14 मंत्रियों को भी निकाला जाए।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखकर राज्य सरकार की कैबिनेट में मंत्री का पद मांगा है।उसने यह भी मांग रखी है कि मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के उन 14 मंत्रियों को बाहर निकालें, जो विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक शख्स ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखकर राज्य सरकार की कैबिनेट में मंत्री का पद मांगा है। इसके साथ ही उसने यह भी मांग रखी है कि मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के उन 14 मंत्रियों को बाहर निकालें, जो विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। दरअसल, एमपी के रहने वाले बालचंद वर्मा नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री के सामने यह चिट्ठी लिखकर मांग रखी है। उसने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि ऐसे बहुत से लोगों को मंत्री बनाया गया है, जो विधानसभा में विधायक नहीं है, ऐसे में उसे भी मंत्री का पद दिया जाए।

शख्स ने चिट्ठी में लिखा, 'हाल ही में हुए कैबिनेट के विस्तार में ऐसे 14 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, जो वर्तमान विधानसभा के सदस्य भी नहीं हैं और आम नागरिक हैं। इसके पहले आपके 2013 और 2018 के मुख्यमंत्री काल में ऐसे पांच लोगों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था, जो विधायक नहीं थे।' इस तर्क के साथ वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उसे यह चिट्ठी मिलने के तीन दिनों के भीतर कैबिनेट मंत्री का पद देने और कोई पोर्टफोलियो असाइन करने का आग्रह किया है। 

बालचंद वर्मा ने यह भी कहा कि अगर उसे कैबिनेट में रखा जाता है तो उसे मंत्रियों को मिलने वाले वेतन में भी दिलचस्पी नहीं है। उसने लिखा है कि अगर उसे मंत्री पद नहीं दिया जाता है तो कैबिनेट से उन 14 मंत्रियों को भी निकाला जाए। इसके साथ ही उसने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर उसकी दोनों में से एक भी शर्त नहीं मानी गई तो आगे कुछ बुरा हुआ तो उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री खुद होंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को चौहान ने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर 28 मंत्रियों को शामिल किया है। 2 जुलाई कोई ही भोपाल के राजभवन में गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने 28 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई है।

इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। सिंधिया खेमे के दो मंत्री - तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत - पहले से ही हैं। ये सभी 14 मंत्री वर्तमान में विधायक नहीं हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया