लाइव न्यूज़ :

"तू इधर उधर की न बात कर,ये बता कि काफिला कैसे लुटा" राहुल ने मोदी से पूछा सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: June 30, 2020 18:06 IST

राहुल ने चीन मुद्दे को उठाने में भी कोई कोताई नहीं दिखाई और सरकार से सीधा सवाल पूछा नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर कि चीन ने हिंदुस्तान की पवित्र जमीन छीनी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गाँधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद हमला किया प्रियंका ने योगी के रोज़गार देने के वादे और नारे पर वॉर किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमला कर रहे राहुल गाँधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद हमला किया "  तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला कैसे लुटा, मुझे रहज़नों से गिला तो है,पर तेरी रहबरी का सवाल है"। कांग्रेस ने भी सवाल उठाया कि मोदी चीन को लेकर खामोश क्यों हैं,कॅरोना पर कोई बड़ा फ़ैसला क्यों नहीं । लेकिन राहुल अपनी बात पर अड़े रहे और फिर दोहराया कि सरकार हर गरीब के खाते में 7500 रुपये 6 महीने तक डाले ताकि देश की अर्थ व्यवस्था को फ़िर से पटरी पर लाया जा सके। राहुल ने राष्ट्रीय स्तर पर जहाँ सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाला तो प्रियंका उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर हमलावर थीं। 

प्रियंका ने योगी के रोज़गार देने के वादे और नारे पर वॉर किया यह कहते हुये   "आंकड़ों के अनुसार यूपी से लगभग 1.5 लाख लोग तो अभी मुंबई वापस जा चुके हैं। यूपी सरकार ने एक आयोजन के ज़रिए यूपी में फैली भयंकर बेरोज़गारी को ढँकने की कोशिश की लेकिन ज़मीनी सच्चाई को विज्ञापनों से कब तक छुपाया जा सकता है"। 

इधर राहुल के निशाने पर सीधे मोदी थे ,मोदी का नाम लेकर राहुल बोले "पिछले तीन महीनों में कोरोना ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। हमने सरकार को तीन-चार बार सुझाव दिये। ‘न्याय’ योजना जैसी एक योजना लागू कीजिए, परमानेंट न हो, 6 महीने के लिए चलाईये , हर गरीब परिवार के बैंक अकाउंट में 7,500 रुपए महीने  डालिए। इससे माँग पैदा होगी , अर्थव्यवस्था फिर से चालू होगी। सरकार ने मना कर दिया, एक बार नहीं 3-4 बार उन्होंने मना किया। कारण क्या दिया, उन्होंने कहा कि हमारे पास पैसा नहीं है"।  

सरकार ने लाखों करोड़ रुपए 15 सबसे अमीरों  का टैक्स माफ किया था और पिछले तीन महीनों में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। 22 बार उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर तीन लाख करोड़ रुपए सरकार के पास हैं, इसलिये यह कहना सही नहीं कि सरकार के पास पैसा नहीं है। 

राहुल ने चीन मुद्दे को उठाने में भी कोई कोताई नहीं दिखाई और सरकार से सीधा सवाल पूछा नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर कि चीन ने हिंदुस्तान की पवित्र जमीन छीनी है। हम सब जानते हैं कि चीन लद्दाख में चार जगह अंदर बैठा हुआ है। मोदी जी, आप देश को बताइए, चीन की फौज को आप हिंदुस्तान से कब निकालेंगे और कैसे?  

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससोनिया गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों