लाइव न्यूज़ :

गोवा के लिये दिवंगत मनोहर पर्रिकर के सपनों को पूरा कर सकती है आप : सिसोदिया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 19:23 IST

Open in App

पणजी, 11 अप्रैल दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के इस तटीय राज्य के विकास के सपने को पूरा कर सकती है।

वीडियो लिंक के जरिये पणजी में आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा, “मनोहर पर्रिकर द्वारा गोवा के विकास के लिये जो दृष्टिकोण विकसित किया गया था, उसे उनकी मौत के बाद मौजूदा सरकार ने दफना दिया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वो सदस्य जो पर्रिकर की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, उन्हें पार्टी में “अपमानित कर हाशिये पर पहुंचाया” जा रहा है।

सिसोदिया ने कहा, “मैं भाजपा के उन सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं जो पर्रिकर के साथ थे, वो हमारे साथ आएं और हम उनके सपनों को पूरा करेंगे। हमारे (आप) पास पर्रिकर के सपनों को पूरा करने की शक्ति है। पर्रिकर के सपनों को साकार करने की जरूरत है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि गोवा के लोग सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस से उनकी “भ्रष्ट राजनीति” की वजह से परेशान हैं, और एक योग्य विकल्प के तौर पर आप की तरफ देख रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि आप गोवा के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में अपने मत प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी देख रही है।

उन्होंने कहा, “हमने हाल में हुए जिला पंचायत चुनावों के दौरान 15 प्रतिशत मत हासिल किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे