लाइव न्यूज़ :

आप ने ट्रूडो के बयान को ‘‘अनपेक्षित एवं अवांछनीय’’ करार दिया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसम्बर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारत में किसानों के प्रदर्शन को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान को मंगलवार को ‘‘अनपेक्षित एवं अवांछनीय’’ करार दिया।

आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि ‘आप’ का मानना है कि भारत के आंतरिक मामलों पर अन्य देशों के निर्वाचित प्रमुखों का हस्तक्षेप या टिप्पणी अनपेक्षित एवं अवांछनीय है।

चड्ढा ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह मामले को तत्काल सुलझाए और किसानों की मांगें स्वीकार करे।

चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘हम भाजपा सरकार से अपील करते हैं कि वह किसानों की मांगें स्वीकार करे और मामले को तत्काल सुलझाए, लेकिन यह भारत का आंतरिक मामला है। आप का मानना है कि अन्य देशों के निर्वाचित प्रमुखों का हस्तक्षेप एवं टिप्पणी अनपेक्षित एवं अवांछनीय है। भारत अपने घरेलू मामलों से निपटने में सक्षम है।’’

ट्रूडो विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय नेता हैं।

ट्रूडो ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है।

ट्रूडो ने गुरु नानक देव जी की 551वीं जयंती के मौके पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कनाडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वह ‘‘ किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बारे में भारत से आने वाली खबरों’’ को नजरअंदाज करते हैं तो वह कुछ चूक करेंगे।

नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी है।

ट्रूडो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘हालात बेहद चिंताजनक हैं और हम परिवार तथा दोस्तों को लेकर परेशान हैं। हमें पता है कि यह कई लोगों के लिए सच्चाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको याद दिला दूं कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा के लिए कनाडा हमेशा खड़ा रहेगा। हम बातचीत में विश्वास करते हैं। हमने भारतीय अधिकारियों के सामने अपनी चिंताएं रखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर