लाइव न्यूज़ :

योगी की भाषा संतों वाली नहीं है : शिवपाल

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:27 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 18 मार्च प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैसे तो संत हैं लेकिन उनकी भाषा संतों वाली बिल्कुल भी नहीं है।

शिवपाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैसे तो संत हैं लेकिन वह जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह संतो वाली कतई नहीं है। योगी अकसर 'ठोक दो' की बात करते हैं। प्रदेश में अपराधियों के करीबी लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं जबकि उन लोगों ने कुछ भी गलत नहीं किया है।’’

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के पास गठबंधन के लिए एक प्रस्ताव भेजा है और यह गठबंधन प्रदेश में अगली सरकार बनाएगा।

शिवपाल ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उसकी गलत नीतियों की वजह से देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है और राम राज्य के तमाम वादे कोरे साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से लाखों मजदूर सड़क पर आ गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायक उससे खुश नहीं हैं और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उनकी अंतरकलह सामने आ गई है।

शिवपाल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस वहां एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे