लाइव न्यूज़ :

भारत बंद के दौरान आम जनमानस को न हो परेशानी, योगी का अधिकारियों को निर्देश

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:10 IST

Open in App

लखनऊ, सात दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मंगलवार को प्रस्तावित भारत बन्द के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बंद के दौरान आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित और उनके कल्याण की दिशा में केन्द्र एवं राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। कल के प्रस्तावित भारत बन्द से किसान दिग्भ्रमित न हों।

उन्होंने कहा है कि अधिकारी स्थानीय स्तर पर किसान संगठनों और उनके प्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें नये कृषि कानूनों के प्रावधानों से अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करें। किसी भी दशा में कानून और शान्ति व्यवस्था से समझौता न किया जाए।

उधर, राजधानी लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने मंगलवार को भारत बंद के मद्देनजर सोमवार रात को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में पुलिस आयुक्त ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिये ।

पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक लखनऊ के समस्त राजपत्रित अधिकारियों को विशेष सतर्कता /सुरक्षा व्यवस्था बरतने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग