लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की जनता को भ्रमित कर रहे हैं योगी : अखिलेश

By भाषा | Updated: March 3, 2021 20:36 IST

Open in App

लखनऊ, तीन मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वहां की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेगी।

सपा अध्यक्ष ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भ्रम और प्रोपेगंडा फैलाकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। समाजवादी पार्टी भाजपा की यह साजिश सफल नहीं होने देगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा के झांसे में न आयें। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। उससे सतर्क रहना लोकतंत्र के हित में है।

यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा चुनाव प्रचार अभियान चलायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू