लाइव न्यूज़ :

'मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव' का लक्ष्य हासिल करने के लिए योगी ने मांगा ग्राम प्रधानों का सहयोग

By भाषा | Updated: June 24, 2021 14:18 IST

Open in App

लखनऊ, 24 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव' का लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को गत 20 जून को लिखे पत्र में उनसे कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने तथा निगरानी समितियों के जरिए संक्रमण पर अंकुश लगाने में मदद की अपील की है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री का यह पत्र प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों को व्यक्तिगत रुप से भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के निर्देशन में कोविड-19 जांच और उपचार की व्यवस्थाओं को बढ़ाकर महामारी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। इस काम में ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों की भी अहम भूमिका रही है।

योगी ने पत्र में कहा ‘‘ प्रधानमंत्री के 'मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग्राम प्रधान का योगदान महत्वपूर्ण है । ग्राम प्रधान कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जन सामान्य को प्रेरित करें और उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए टीकाकरण सुनिश्चित कराएं ।’’

मुख्यमंत्री ने पत्र में ग्राम प्रधानों से कहा कि वे निगरानी समितियों के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों वाले बच्चों की पहचान कर उनके लिए विशेष औषधि किट वितरित कराएं। ‘‘साथ ही जापानी इंसेफेलाइटिस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में विशेष सफाई, स्वच्छता और फागिंग अभियान चलाएं। साथ ही शुद्ध पेयजल की जरूरत के बारे में लोगों को जागरूक करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल