लाइव न्यूज़ :

योगी का ‘‘प्रमोशन’’ कर बनाया जाए प्रधानमंत्री : राकेश टिकैत

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:19 IST

Open in App

लखनऊ, 21 सितंबर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सलाह दी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘‘प्रमोशन’’ कर उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि भाजपा को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 140 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

मंगलवार को यहां समाचार 'न्यूज-24' चैनल के 'मंथन-2021' कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते हुए टिकैत ने जहां भाजपा भाजपा को चुनाव में 140 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने का दावा किया, वहीं यह भी कहा, ‘‘भाजपा का हारा हुआ उम्मीदवार भी जीत का प्रमाण पत्र लेकर जाएगा क्योंकि मुझे ईवीएम पर भरोसा नहीं है।’’

तीन नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन के एक प्रमुख नेता टिकैत ने इस बात को जोर देकर कहा, ''हम कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।'' टिकैत ने पूर्व में भूमि अधिग्रहण कानून के विरूद्ध मुहिम चलाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना भी की।

एक प्रश्न के उत्तर में किसान नेता ने दावा किया कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच में ही अपने पद से हट जाएंगे और वह राष्ट्रपति बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ योगी (आदित्यनाथ) जी का प्रमोशन (पदोन्नति) होना चाहिए, वह पीएम (प्रधानमंत्री) बन जाएं।'' '

उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से भाजपा को 312 और उसे सहयोगी दलों को कुल 13 सीटें मिली थीं।

टिकैत ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर विपक्ष के वोटों में बिखराव का आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी ‘‘पैकेज’’ पर हैं और उत्तर प्रदेश में ‘‘विपक्ष के वोटों में बिखराव करने आए हैं।’’

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में छह सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ को ''दंगा कराने वाला'' और ''बाहरी'' नेता बताया और किसानों का आह्वान किया था कि इस सरकार (भाजपा) को ‘‘वोट की चोट दो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल