लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार का सबसे बड़ा फैसला, अयोध्या में बनेगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से ज्यादा ऊंची भगवान राम की प्रतिमा

By भाषा | Updated: November 25, 2018 02:07 IST

भगवान राम की कुल 221 मीटर ऊंचाई वाली प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए चुनी गई पांच वास्तु फर्मों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुतीकरण दिया।

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित किए जाने का फैसला किया है। यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने आज देर रात यहां बताया कि अयोध्या में भगवान राम की कुल 221 मीटर ऊंचाई वाली प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए चुनी गई पांच वास्तु फर्मों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुतीकरण दिया ।

सूत्रों के मुताबिक इस योजना में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति के साथ साथ उस प्रतिमा के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और नीचे कुल 50 मीटर का आधार होगा। इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है।

यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया था। यह इस वक्त दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।

उन्होंने बताया कि 50 मीटर ऊंचे आधार के अंदर ही भव्य एवं आधुनिक संग्रहालय बनाया जायेगा जिसमें सप्तपुरीयों में अयोध्या के इतिहास, इक्ष्वाकु वंश के इतिहास में राजा मनु से लेकर राम जन्मभूमि तक का इतिहास, भगवान विष्णु के सभी अवतारों के विवरण सहित भारत के सनातन धर्म के विषय में आधुनिक तकनीक पर प्रदर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि इस योजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन, मिट्टी का परीक्षण तथा अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता