लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत को योगी सरकार ने बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:58 IST

Open in App

लखनऊ, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार ने अभिनेत्री कंगना रनौत को अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना 'एक जिला-एक उत्पाद' (ओडीओपी)’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इससे पहले, रनौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से शुक्रवार को यहां उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की।

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने उन्हें ओडीओपी का उत्‍पाद भेंट किया। सहगल ने आगे लिखा कि कंगना ओडीओपी की ब्रांड एम्बेसडर होंगी।

राज्‍य में स्वदेशी और विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के इरादे से प्रदेश सरकार ने ‘एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी)’ कार्यक्रम शुरू किया है जिसका उद्देश्‍य पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए राज्‍य के सभी 75 जिलों के विशिष्ट उत्पादों को उद्योग से जोड़ना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रनौत ने मुख्‍यमंत्री योगी के कार्यों की प्रशंसा की और प्रदेश में फिल्‍म सिटी के निर्माण के लिए उन्हें साधुवाद दिया।

अधिकारी की ओर से बताया गया कि योगी ने इस मुलाकात के दौरान रनौत को स्‍मृति चिह्न दिया और कहा कि वह अयोध्या आएं तो भगवान श्रीराम के दर्शन करें। इस पर कंगना ने कहा कि ‘‘रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां पर राज रहे और आपको बहुत शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह