लाइव न्यूज़ :

योगी ने कहा कि साढ़े तीन साल में बुनियादी ढांचा विकास के कार्यक्रम आगे बढ़े

By भाषा | Updated: December 1, 2020 00:20 IST

Open in App

वाराणसी (उप्र) 30 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया के सामने मजबूती के साथ प्रस्तुत किया है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने, विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का काम पूरी ईमानदारी के साथ हो रहा है।

योगी ने कहा कि साढ़े तीन वर्षों में प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से बुनियादी ढांचा विकास के कार्यक्रम आगे बढ़े हैं और आज उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में राजमार्ग निर्माण की गति औसतन दो किमी प्रतिदिन तक पहुंच चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का काशी आगमन ऐसे समय में हो रहा है जब यह देश अनेक उपलब्धियों को लेकर गौरव की अनुभूति कर रहा है। देश की 500 वर्षों की एक ऐसी समस्या जो अन्य लोगों के लिये जटिल थी, उसके समाधान के तहत अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के बाद काशी की धरती पर प्रथम बार आगमन हो रहा है।

योगी ने कहा कि वर्ष 1913 में काशी में मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति चोरी हुई थी और आज प्रधानमंत्री की अनुकम्पा ने काशी की मां आज फिर से काशी को प्राप्त होने वाली है, आखिर 108 वर्षों तक किसी अन्य सरकार की नजरें उधर क्यों नहीं पड़ीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की इस पावन धरती काशी में अनेक योजनाओं को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है और छह वर्षों के दौरान काशी में लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे