लाइव न्यूज़ :

योगी ने प्रयागराज के माघ मेले, मथुरा-वृंदावन में संत समागम संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:00 IST

Open in App

लखनऊ, सात दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनपद प्रयागराज के माघ मेले 2020-21 तथा मथुरा-वृंदावन में होने वाले संत समागम-2021 की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि ये आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इन्हें प्रयागराज कुम्भ-2019 की तरह स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के उच्च मापदण्डों के आधार पर आयोजित किया जाए और कोविड प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो।

योगी ने कहा कि प्रयागराज में गंगा तथा मथुरा-वृंदावन में यमुना की निर्मलता व अविरलता सुनिश्चित की जाए। इन दोनों आयोजनों को लेकर सभी संबंधित विभाग अपने स्तर पर निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारियों की समीक्षा मुख्य सचिव स्तर पर साप्ताहिक/पाक्षिक रूप से हो और प्रगति से संबंधित रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को दी जाए।

इस संबंध में जारी सरकारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में एक जनवरी से 16 फरवरी तक गंगा तथा मथुरा-वृंदावन में एक फरवरी से 28 मार्च तक यमुना का प्रवाह हर हाल में निर्मल और अविरल सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संबंधित कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे कर लिए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो