लाइव न्यूज़ :

योगी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा में विकास कार्यों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:39 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के विकास कार्यों की समीक्षा करने शुक्रवार को यहां ग्रेटर नोएडा पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देख्यमंत्री ने नोएडा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का जिक्र करते हुए कहा कि यह महत्वकांक्षी एवं दीर्घकालीन परियोजना है।सके निर्माण के बाद क्षेत्र में जबरदस्त विकास होगा जिसका प्रभाव दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के विकास कार्यों की समीक्षा करने शुक्रवार को यहां ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को जल्द ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा।

उन्होंने प्राधिकरणों के अधिकारियों से खर्च में कमी करने का सुझाव देते हुए बचत की गयी धनराशि को विकास योजनाओं पर खर्च करने को कहा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विकास के लिए सभी बुनियादी पहलुओं पर चर्चा की। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने जिले में पूंजी निवेश बढ़ाने और बेहतर औद्योगिक माहौल तैयार करने के लिए औद्योगिक संगठनों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नोएडा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का जिक्र करते हुए कहा कि यह महत्वकांक्षी एवं दीर्घकालीन परियोजना है। कुछ सालों में यह बनकर तैयार हो जाएगा।

इसके निर्माण के बाद क्षेत्र में जबरदस्त विकास होगा जिसका प्रभाव दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवा प्रतिभाओं की अनदेखी कर क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने विकास में सबकी भागीदारी और समान विकास पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने 4:30 बजे से 7:00 बजे तक तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने उसके बाद जिले के उद्योगपतियों, फ्लैट खरीदारों, बिल्डर्स, सामाजिक संगठन व किसान नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक देर रात करीब 11 बजे तक चली। भाषा सं अविनाश अविनाश

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया