लाइव न्यूज़ :

योगी ने पटाखा विक्रेता को रिहा कराया, उसकी बेटी के लिए उपहार भेजा

By भाषा | Updated: November 14, 2020 20:25 IST

Open in App

बुलंदशहर, 14 नवंबर उत्तर प्रदेश के इच्छुक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अवैध तरीके से पटाखा बेचने के आरोप में गिरफ्तार विक्रेता को न केवल रिहा कराया बल्कि उसकी नाबालिग बेटी के लिए उपहार भी भिजवाया।

पुलिस वैन के सामने बेटी द्वारा पिता को छोड़ने की बार-बार की जा रही याचना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद योगी ने यह कदम उठाया।

घटना की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री के करीबी सहायक शलभ मणि त्रिपाठी ने पुष्टि की कि पटाखा विक्रेता को पकड़ने की घटना बुलंदशहर के खुर्जा कस्बे की है।

स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को खुर्जा के मुडेखेड़ा रोड से बच्ची के पिता को अवैध रूप से पटाखा बेचने के आरोप में कुछ अन्य लोगों के साथ पकड़ा था।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पुलिस वैन के सामने पिता को छोड़ने की याचना कर रही है और पुलिस वाले उसे नजर अंदाज कर रहे हैं। यहां तक वैन चालक बच्ची को धक्का देते हुए भी दिख रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद योगी ने पाया कि पुलिस कर्मी का व्यवहार ‘असंवेदनशील’ था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केवल बच्ची के पिता को रिहा करने का आदेश दिया बल्कि बच्ची के लिए दिवाली का उपहार भी भिजवाया।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने भी मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस द्वारा लड़की को मिठाई भेजने की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग