योगी ने किया रागगीरी कैलेंडर का विमोचन

By भाषा | Updated: January 1, 2021 22:08 IST2021-01-01T22:08:42+5:302021-01-01T22:08:42+5:30

Yogi released the Ragagiri calendar | योगी ने किया रागगीरी कैलेंडर का विमोचन

योगी ने किया रागगीरी कैलेंडर का विमोचन

लखनऊ, एक जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर ‘रागगीरी कैलेंडर-2021’ का विमोचन किया जो राज्य के महान कलाकारों पर केंद्रित है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभा की धरती है और भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में हमारे प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। संस्कृति में संगीत भी समाहित है। इसके दृष्टिगत भारतीय संगीत मानचित्र में उत्तर प्रदेश के योगदान पर केन्द्रित इस कैलेंडर का प्रकाशन एक सराहनीय प्रयास है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकाशन के माध्यम से सुर और साज के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश के गौरव और गरिमा को स्थापित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि महान संगीत कलाकारों पर आधारित यह कैलेंडर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नयी पीढ़ी से जोड़ने में उपयोगी होगा।

उल्लेखनीय है कि रागगीरी संस्था द्वारा प्रकाशित कैलेंडर में विष्णु नारायण भातखण्डे, किशन महाराज, रविशंकर, विदुषी गिरिजा देवी, उदय शंकर, विदुषी रसूलन बाई, विदुषी सितारा देवी, विदुषी बेग़म अख्तर, विदुषी सिद्धेश्वरी देवी, सामता प्रसाद तथा शम्भू महाराज जैसी संगीत जगत की प्रसिद्ध हस्तियों पर जानकारी प्रकाशित की गई है। इन सभी कलाकारों का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ या वे प्रदेश से जुड़े रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yogi released the Ragagiri calendar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे