लाइव न्यूज़ :

योगी को हो गया है भाजपा से जनता के मोहभंग का एहसास : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 2, 2020 17:36 IST

Open in App

लखनऊ, दो दिसम्बर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि योगी को भाजपा से जनता के मोहभंग का एहसास हो गया है और अब अपना फर्ज छोड़ वह दूसरे राज्यों में सक्रिय हो गये हैं।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, “भाजपा सरकार के कार्यकाल का अब एक वर्ष भी नहीं बचा है। जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी नजदीक आती जा रही है, मुख्यमंत्री प्रदेश छोड़कर गगनचारी बन गए हैं। कभी हैदराबाद, कभी मुम्बई, कभी पश्चिम बंगाल, कुछ दिन पहले बिहार में थे। प्रदेश में सरकारी दायित्वों के निर्वहन से मुंह मोड़कर दूसरे राज्यों के दौरों की उनकी सक्रियता यह जताती है कि मुख्यमंत्री को भाजपा से जनता के मोहभंग का एहसास हो गया है।”

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के साथ इस तरह की स्थिति शायद ही पहले हुई हो जिसमें जबानी जमा खर्च से कार्य-व्यापार चलाया गया हो।

अखिलेश ने नये कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसान की आय दोगुनी करने का झूठा आश्वासन देने वालों का कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने के षडयंत्र को किसान अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का असंतोष आक्रोश बनकर फूट पड़ा है और भाजपा शासित राज्यों के किसान भी आंदोलित हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की ओर से किसानों के आंदोलन को उलझाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही भाजपा अपने किए को सही ठहराने के लिये हठधर्मिता का सहारा भी ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज अब जागरूक और सजग है और उसे कोई भ्रमित नहीं कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस