लाइव न्यूज़ :

बर्फबारी के कारण केदारनाथ में घंटों फंसे रहे योगी, रावत, कल जाएंगे बदरीनाथ

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:15 IST

Open in App

देहरादून, 16 नवंबर केदारनाथ में बर्फबारी के कारण घंटों फंसे रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में उनके समकक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार शाम हेलीकॉप्टर से गौचर पहुंच गए ।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून—व्यवस्था) अशोक कुमार ने यहां बताया कि दोनों मुख्यमंत्री चमोली जिले के गौचर पहुंच गए हैं जहां से वे अब मंगलवार को बदरीनाथ जाएंगे ।

योगी और रावत बदरीनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा करेंगे जिसके बाद योगी बदरीनाथ में उत्तर प्रदेश का एक यात्री या अतिथि विश्रामालय के निर्माण का शिलान्यास करेंगे ।

पहले योगी और रावत का सोमवार सुबह केदारनाथ से सीधे बदरीनाथ जाने का कार्यक्रम था लेकिन रविवार रात से ही बिगड़े मौसम का मिजाज और बर्फबारी का सिलसिला दिन में भी जारी रहने के कारण वे घंटों तक केदारनाथ में ही फंसे रह गए।

हांलांकि, सोमवार सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा में भाग लिया ।

बाद में योगी ने कहा, '‘बहुत ही सुहावने और सुंदर मौसम में भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । ब्रहम मुहूर्त में ही पौने चार बजे से हम केदारनाथ मंदिर में पूजा में शामिल हो गए थे । प्रकृति भी भगवान भोले के स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछाकर अभिनंदन कर रही है ।'’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने भी बर्फबारी को बाबा केदार का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि बर्फ भगवान शिव के वस्त्र हैं और उनके छह माह के लिए समाधिस्थ होने के अवसर पर प्रकृति ने भी अपना पूरा आनंद बरसा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह