लाइव न्यूज़ :

योगी ने सेना के मेजर को श्रद्धांजलि दी, परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

By भाषा | Updated: July 25, 2021 16:45 IST

Open in App

लखनऊ, 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में कर्त्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हरदोई जिला निवासी सेना के मेजर पंकज कुमार पाण्डेय के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

रविवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने दिवंगत सैनिक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा हरदोई की एक सड़क का नामकरण मेजर पाण्डेय के नाम पर करने का भी ऐलान किया ।

योगी ने मेजर के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे