लाइव न्यूज़ :

योगी ने सुलतानपुर में मेडिकल कॉलेज समेत 126 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:21 IST

Open in App

सुल्तानपुर (उप्र) 23 अक्टूबर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सुल्तानपुर जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र में 271 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जिले में 46.33 करोड़ रुपये की लागत की 126 अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

शिलान्यास और लोकार्पण के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, वह दीपावली का उपहार है। उन्होंने कहा कि ‘‘रामराज्य की स्थापना के लिए राम का अयोध्या आगमन हुआ था, इसलिए हम मेडिकल कॉलेज का उपहार देने आए हैं।’’

योगी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ वर्ष 2004 से 2014 तक की सरकारों का उद्देश्य भारत की आस्था पर प्रहार करना था और 2009 के बाद तो केवल घोटाले, एक परिवार दिल्ली में तो एक परिवार लखनऊ में जनता के पैसे का लाभ लेता था।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है, जबकि भाजपा के लिए 25 करोड़ जनता उसका परिवार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के नौकरी, रोजगार देने का काम कर रही है। केंद्र की 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश अव्वल है।

योगी ने कहा कि गरीबों के नाम पर, जाति के नाम पर बांट कर काम करने वाले लोग बेनकाब हुए हैं। देश और प्रदेश को सुरक्षा भाजपा सरकार दे रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि अगले चार महीने भारतीय जनता पार्टी को समर्पित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह