लाइव न्यूज़ :

योगी ने निर्धारित अवधि में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का काम पूरा करने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: December 11, 2020 00:01 IST

Open in App

लखनऊ, 10 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस परियोजना के लिए बाकी जमीन का अधिग्रहण शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इसका काम निर्धारित अवधि में पूरा करने का निर्देश दिया। इस परियोजना के लिए बाकी जमीन के अधिग्रहण का काम प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में विलम्ब और शिथिलता के लिए सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

योगी ने सिकरीगंज स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और कम्हरिया घाट पर निर्माणाधीन घाघरा पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करायी जाए।

मौके पर निर्माण कम्पनियों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि मार्च 2022 तक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य पूर्ण हो जाएगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनने के बाद लखनऊ से गोरखपुर आवागमन का एक और वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाएगा।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे प्रवेश नियंत्रित (ग्रीन फील्ड) परियोजना एक्सप्रेस-वे जनपद गोरखपुर से प्रारम्भ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जनपद आजमगढ़ में समाप्त होगा। एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 91.352 किमी है।

एक्सप्रेस-वे के निर्माण से गोरखपुर क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लखनऊ, आगरा एवं दिल्ली तक त्वरित एवं सुगम यातायात कॉरिडोर से जुड़ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं