लाइव न्यूज़ :

योगी ने रविदास मंदिर क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: November 28, 2021 17:46 IST

Open in App

वाराणसी, 28 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन रविवार को सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्यो का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुसार सीरगोवर्धन के पर्यटन विकास का कार्य 1514.02 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रातः काल सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन एवं मत्था टेकने के पश्चात व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री मंदिर के निकट परियोजना और विस्तारीकरण कार्य स्थल पर पहुंचे तथा मौके पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्मित लंगर भवन का निरीक्षण किया।

इस दौरान निर्माण निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर तत्काल कार्य पूरा कराए जाने की हिदायत दी।

उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार का कोई विलंब नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने सीरगोवर्धन में हो रहे पर्यटन विकास कार्य के बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विस्तार से अवगत कराया एवं बताया कि सभी कार्य समय से पूर्ण करा लिए जाएंगे।

इस दौरान जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि 60 प्रतिशत जमीनो का अधिग्रहण किया जा चुका है, जहां पर पार्क बनना है, साथ ही श्री गुरु रविदास की कास्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां