लाइव न्यूज़ :

योगी ने बच्चों को ठंड में ठिठुरने के लिए छोड़ दिया है : संजय सिंह

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:19 IST

Open in App

लखनऊ, नौ नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी एवं राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मंगलवार को हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों को ठंड में ठिठुरने के लिए छोड़ दिया है।

आप के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि ''योगी जी ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को ठंड में ठिठुरने के लिए छोड़ दिया है। कोरोना काल में बंद कस्‍तूरबा विद्यालयों में बच्चियों की ड्रेस, पठन सामग्रियां और भोजन के नाम पर हमने नौ करोड़ रुपये का भ्रष्‍टाचार सामने रखा तो अब सरकार सीधे अभिभावकों के खाते में बस्ता, ड्रेस, स्वेटर और जूता-मोजा खरीदने के लिए प्रति छात्र 1100 रुपये भेजने का नाटक कर रही है।''

उन्होंने तर्क दिया, ''इस रकम से एक बच्चे के लिए पूरा सामान नहीं खरीदा जा सकता। ऐसे में बच्‍चों के पास ठंड में ठिठुरने के अलावा कोई अन्‍य विकल्‍प नहीं है।'' सिंह ने कहा कि ''बस्‍ता, जूता-मोजा, स्वेटर और ड्रेस खरीद के लिए स्कूली बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1100-1100 भेजकर योगी जी बस दिखावा कर रहे हैं जबकि सामान्‍य श्रेणी का यह सामान खरीदने में 2600 रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।''

हर अभिभावक के खाते में न्यूनतम 2600 रुपये भेजने की मांग करते हुए सांसद ने कहा, '' हमारी मांग है कि सरकार हर अभिभावक के खाते में न्यूनतम 2600 रुपये भेजे और सीधे खाते में 1100 रुपये भेजने का ड्रामा बंद करे।''

गौरतलब है कि शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को यूनीफॉर्म, स्वेटर, बैग व जूता-मोजा खरीदने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को 1,100 रुपये की धनराशि, उनके माता/पिता/अभिभावक के बैंक खाते में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट